उत्तर प्रदेश

Up News: दादी की तेरहवीं से पहले करंट लगने से पोते की मौत, परिजनों में कोहराम

Sarita
23 Jun 2025 8:31 AM IST
Up News: दादी की तेरहवीं से पहले करंट लगने से पोते की मौत, परिजनों में कोहराम
x
Up News : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक दुखद घटना सामने आई है जहां अपनी दादी की तेरहवीं की रस्म की तैयारी कर रहे पोते की हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आने से मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरा मामला बहराइच जिले के चौकी विवाह क्षेत्र के एकघरा गांव का है जहां एक दुखद हादसे में 15 वर्षीय रजनीश कुमार वर्मा पुत्र अनिल कुमार वर्मा हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि ट्रॉली में टेंट का सामान लोड करते समय लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से टकरा गया जिससे रजनीश को करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रजनीश की दादी की 13 दिन पहले मौत हो गई थी जिसकी तैयारियां की जा रही थी इसी दौरान अनिल कुमार वर्मा का 15 वर्षीय बेटा रजनीश कुमार वर्मा टेंट का सामान लेने गया था इसी दौरान ट्रॉली में टेंट का सामान लोड करते समय अचानक हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली, उनमें कोहराम मच गया।थाना प्रभारी सूरज कुमार राणा ने बताया कि परिजनों ने घटना की कोई औपचारिक शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई है।
Next Story