उत्तर प्रदेश

Up News: प्रेमी ने तीन दिन तक फोन नहीं उठाया तो प्रेमिका ने कर ली आत्महत्या,

Sarita
6 March 2025 7:50 AM IST
Up News: प्रेमी ने तीन दिन तक फोन नहीं उठाया तो प्रेमिका ने कर ली आत्महत्या,
x
UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र के रामतलैया में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसको लेकर परिजनों में काफी विवाद हुआ था, लेकिन बाद में परिजन राजी हो गए थे। पिछले तीन दिनों से प्रेमी ने प्रेमिका का फोन नहीं उठाया था और प्रेमी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और प्रेमिका ने फांसी लगा ली। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतका ने मझोला थाना क्षेत्र के एकता विहार कॉलोनी निवासी आकाश से प्रेम विवाह करने का फैसला किया था। जिसके बाद युवती के परिजन भी शादी के लिए राजी हो गए थे। 3 दिनों से नहीं उठाया था फोन आकाश पिछले 3 दिनों से अपने घर के कार्यक्रम में व्यस्त था। इस बीच वह लड़की का फोन नहीं उठा सका और फिर वह बुधवार को लड़की से मिलने घर आया। तभी दोनों के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमिका की मौत की खबर मिलते ही प्रेमी आकाश ने भी आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक आकाश (22) डीजे बजाने का काम करता था।
परिवार में दो बहनें ज्योति और रश्मि हैं, जिनमें बड़ी बहन ज्योति की शादी हो चुकी है। एक के बाद एक प्रेमी युगल के आत्महत्या करने से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Next Story