- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: संदिग्ध...

x
UP News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली युवती, रविवार सुबह कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के मजरा टेकरी में एक युवती का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। टेकरी निवासी पिकअप चालक सुरेंद्र प्रजापति की शादी सात वर्ष पूर्व जयंती निवासी ग्राम बम्होरी शीतल, थाना टेहरका, जिला निवाड़ी, मध्य प्रदेश से हुई थी।
रविवार सुबह जब उसका पति सुरेंद्र उठा तो कमरे में जयंती का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतका के दो मासूम बच्चे हैं। वहीं मृतका के पिता प्रीतम ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि ससुराल वाले उसे पांच लाख रुपये के लिए परेशान कर रहे थे। पीड़िता ने पति समेत अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। -मृतका के पिता ने शिकायती पत्र दिया है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
TagsUPसंदिग्धफंदेयुवतीUPsuspiciousnoosegirlजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





