- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: बालिका की...
उत्तर प्रदेश
Up News: बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,परिजनों में कोहराम
Sarita
24 Feb 2026 9:19 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शादी समारोह में ननिहाल गई एक पांच वर्षीय मासूम बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में सामने आया है कि बच्ची की एसिड पीने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना का कारण बच्ची का एसिड को कफ सिरप समझकर पीना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मासूम की मौत के कारण पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत खोपा निवासी देवेंद्र सिंह उर्फ शिवसागर सिंह की पुत्री परी सिंह (उम्र लगभग 5 वर्ष) अपनी मां शिवानी के साथ पटवारिया गांव स्थित ननिहाल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई हुई थी। रविवार शाम करीब चार बजे परी घर में बने शौचालय में शौच के लिए गई थी। शौचालय में सफाई कार्य के लिए एसिड एक बोतल में रखा हुआ था। खेल-खेल में मासूम ने बोतल खोल ली। अनजाने में उसमें रखा एसिड खांसी की सिरप समझ कर पी लिया।घटना के कुछ ही देर बाद परी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।
परिजनों के अनुसार, बालिका के मुंह से झाग निकलता देखा गया। इससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया गया। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजापुर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे राजापुर थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की गई है। शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
TagsUpबालिकामौतपरिजनोंकोहराम UPgirldeathfamilyturmoil जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





