- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: छठ पूजा के...
उत्तर प्रदेश
UP News: छठ पूजा के दौरान बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम
Sarita
15 Aug 2025 6:10 AM IST

x
UP News : उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के चौरी क्षेत्र में गुरुवार को ललही छठ पूजा में शामिल होने गई सात साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चौरी थाना क्षेत्र के बहुतराखुर्द गांव में छठ पूजा के लिए घर से निकली बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
बताया जाता है कि रमईपुर गांव निवासी राम भगवान सरोज की बेटी अंकिता (7) गुरुवार दोपहर अपने परिवार के साथ पड़ोसी गांव बहुतराखुर्द में तालाब के किनारे ललही छठ पूजा में शामिल होने गई थी। पूजा स्थल पर काफी भीड़ थी।
इस दौरान पैर धोते समय अंकिता अचानक तालाब में डूबने लगी। मौके पर मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो लोग तालाब में कूदे और बच्ची को बाहर निकाला। बच्ची को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
TagsUPबच्चीमौतपरिवारकोहरामUPgirldeathfamilychaos जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





