- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: गले में...

x
Up News: गुरुवार देर शाम जहानगंज इलाके के रूनी गांव में भाई-बहनों के साथ मूंगफली खाते समय एक बच्ची के गले में मूंगफली फंस गई। उसकी हालत बिगड़ गई। घरवालों ने उसकी पीठ थपथपाकर मूंगफली निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। लोहिया हॉस्पिटल में बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।
गांव के रहने वाले अनुज कठेरिया गुरुवार शाम करीब 7 बजे अपनी पत्नी रेनू के साथ घर पर काम कर रहे थे। उनकी बेटी पलक (4) अपने दो और भाइयों के साथ कमरे में मूंगफली खा रही थी। अचानक पलक के गले में मूंगफली फंस गई। बच्चे कुछ देर तक शांत रहे, लेकिन जब पलक बेहोश होने लगी तो उन्होंने घरवालों को बताया। अनुज मौके पर पहुंचे और उसकी पीठ थपथपाकर मूंगफली निकालने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो वह बच्ची को लोहिया हॉस्पिटल ले गए।जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, जिससे घरवालों में चीख-पुकार मच गई।
TagsUpगलेमूंगफलीलड़कीमौतUPthroatpeanutgirldeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





