उत्तर प्रदेश

UP News : बारिश में मकान का छज्जा गिरने से बच्ची की मौत

Sarita
6 Aug 2025 7:23 AM IST
UP News : बारिश में मकान का छज्जा गिरने से बच्ची की मौत
x
UP News : शुक्लागंज थाना क्षेत्र के बिंदानगर के अंबेडकरनगर मोहल्ले में मंगलवार दोपहर बारिश के दौरान एक जर्जर मकान का छज्जा गिर गया। इसकी चपेट में आने से छह साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसा देख मां बेहोश होकर गिर पड़ी। मंगलवार दोपहर तेज बारिश हो रही थी। परिवार के सभी सदस्य घर पर थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे छोटी बेटी नैना कटोरे में पानी पीकर घर से बाहर निकली, तभी जर्जर छज्जा बेटी के ऊपर गिर गया।
मलबे में दबी बेटी को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मकान में भाई हरिशंकर, विजय, अजय के परिवार समेत 17 लोग रहते हैं। हादसे की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार परियर धीरज त्रिपाठी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और जांच की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
Next Story
null