- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: खाने को लेकर...
उत्तर प्रदेश
UP News: खाने को लेकर घराती और बाराती भिड़े, गांव में दहशत
Sarita
11 April 2025 8:12 AM IST

x
UP News: वजीरगंज थाना क्षेत्र के पुसगवां गांव में एक शादी समारोह उस समय रणक्षेत्र में बदल गया जब बारातियों को खराब खाना परोसने को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव शुरू हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के बाद कुछ दबंगों ने आगजनी शुरू कर दी. लोगों ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया, जो पूरी तरह जलकर राख हो गई, वहीं एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई|
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल फैल गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. वजीरगंज थाना पुलिस ने मौके से करीब आधा दर्जन उपद्रवियों को हिरासत में लिया है. फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच की जा रही है. इस हिंसक घटना ने शादी की खुशियों को तनाव और खौफ में बदल दिया. पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी|
TagsUPघरातीबारातीभिड़ेदहशतUPGharaatibaraaticlashpanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





