- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News : गैस गीजर...

x
Up News : उन्नाव में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के सामने एक मकान की पहली मंजिल पर जोरदार धमाका होने से इलाके में दहशत फैल गई। धमाका इतना जोरदार था कि पहली मंजिल पर बने एक कमरे की दीवारें और खिड़कियां उड़कर दूसरे घरों की छतों पर गिर गईं। धमाके के बाद कमरे के सामान में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
घटना हसनगंज थाना क्षेत्र में हुई। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के सामने बने एक मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में गैस गीजर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि कमरे की दीवारें और खिड़कियां उड़कर दूसरे घरों की छतों पर गिर गईं।
इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। कमरे के सामान और फर्नीचर में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जिस घर में धमाका हुआ, वह शहर के रहने वाले ज्ञानेंद्र सिंह का बताया जा रहा है। हादसे के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था। सभी लोग नीचे वाले कमरे में थे। अगर ऊपर कोई होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना से स्थानीय लोग डरे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsUpगैस गीजरफटनेहाहाकार UPgas geyserburstpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





