उत्तर प्रदेश

Up News: 20 लाख का गांजा बरामद, कार और बाइक भी जब्त

Sarita
29 July 2025 7:55 AM IST
Up News:  20 लाख का गांजा बरामद, कार और बाइक भी जब्त
x
Up News: उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर जिला अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और इसमें शामिल तस्करों के लिए सबसे मुफीद बन गया है। सोमवार को पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। मिर्जापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 74.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पड़री थाना पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की गई है।
पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर भवरख गांव में हाईवे से सटे एक मकान में गांजा तस्करों की सूचना पर थाना पुलिस, सर्विलांस और एसओजी ने कार्रवाई कर चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 74.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। सीओ सदर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि तस्कर ओडिशा से गांजा लाकर सप्लाई करते थे। गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली गई है। बरामद गांजे की कीमत 20 लाख रुपये और कार की कीमत 10 लाख रुपये है। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है।
पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने अपना नाम दीपक कुमार पांडेय पुत्र राम प्रसाद पांडेय निवासी अकोढ़ी थाना विंध्याचल जिला मिर्जापुर, ओम प्रकाश मौर्य उर्फ गुड्डा मौर्य पुत्र घनश्याम मौर्य निवासी ग्राम कंगापुर थाना हड़िया जिला प्रयागराज, राजेश कुमार मौर्य पुत्र राजाराम मौर्य निवासी रानीबारी घाना लालगंज जिला मिर्जापुर और संदीप तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी (जमींदार) निवासी कोटवा थाना पड़री जिला मिर्जापुर बताया।
Next Story