- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: गंगा का...
उत्तर प्रदेश
Up News: गंगा का जलस्तर में बढ़ाव, घाट पर आरती का स्थान बदला
Sarita
12 July 2025 9:23 AM IST

x
Up News : पहाड़ों में बारिश के बाद गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। एक सप्ताह पहले शुरू हुआ जलस्तर अब तक चार मीटर बढ़ चुका है। मिर्जापुर जिले में गंगा का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। नदी अब अपने तल से किनारों की ओर बढ़ रही है। पानी की लहर ऐसी है कि वह सब कुछ निगलने को आतुर है। घाट पर रहने वाले लोगों का कहना है कि गंगा का जलस्तर अभी और बढ़ेगा। ऐसा उतार-चढ़ाव अभी एक महीने तक जारी रहेगा।
घाट पर बने चेंजिंग रूम डूब गए हैं। घाट पर आरती का स्थान भी बदल गया है। गंगा का निर्माणाधीन पाथवे भी पानी में डूब गया है। पानी में वृद्धि अभी जारी है। मिर्जापुर जिले में गंगा का जलस्तर अभी 71.410 मीटर है। चेतावनी स्तर 76.724 और खतरे का निशान 74.724 मीटर है गंगा के तटीय इलाकों के लोग सतर्क हो गए हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद डीएम ने आपातकालीन बाढ़ केंद्र पर अफसरों की ड्यूटी लगा दी है। नोडल अधिकारी की शिफ्ट में तैनाती की गई है।
विंध्याचल के गंगा घाट पर रहने वाले अमरनाथ सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से जलस्तर बढ़ रहा है। पिछले तीन दिनों से जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। विंध्याचल में अब तक करीब 20 फीट जलस्तर बढ़ चुका है। आने वाले दिनों में जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। जलस्तर बढ़ने के बाद जनहानि की स्थिति नहीं है। हालांकि, अगर जलस्तर थोड़ा और बढ़ा तो घाटों पर दिक्कतें और बढ़ जाएंगी।
TagsUpगंगाजलस्तरबढ़ावGangawater levelriseजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





