- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: आज से सभी...
उत्तर प्रदेश
UP News: आज से सभी मंदिरों में होगा श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ
Sarita
5 April 2025 10:36 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अष्टमी और रामनवमी के पावन अवसर पर प्रमुख शक्तिपीठों और मंदिरों में 5 और 6 अप्रैल को रामचरितमानस का अखंड पाठ किया जाएगा. यह पाठ चुनिंदा भजन मंडलियों द्वारा किया जाएगा, जिसके लिए उन्हें 5000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा. उत्तर प्रदेश के संस्कृति और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बार महिलाओं और बालिकाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.
श्री रामचरितमानस का 24 घंटे का अखंड पाठ किया जाएगा
देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे. सभी जिलों में श्री रामचरितमानस का 24 घंटे का अखंड पाठ कराने के निर्देश दिए गए हैं. 5 अप्रैल की दोपहर से शुरू होने वाले अखंड मानस पाठ की पूर्णाहुति 6 अप्रैल को श्री राम नवमी के दिन दोपहर में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लला के सूर्य तिलक के साथ होगी।
मंदिरों और शक्तिपीठों में होंगे विशेष अनुष्ठान
इसके अलावा अष्टमी (5 अप्रैल) और श्री राम नवमी (6 अप्रैल) को प्रदेश के प्रमुख राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों, देवी मंदिरों, वाल्मीकि मंदिरों और शक्तिपीठों में विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे। स्थानीय भजन मंडलियों और लोक कलाकारों के प्रदर्शन को सुनिश्चित करने के लिए जिलों में समितियों का गठन किया गया है। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। कार्यक्रम व्यवस्था के लिए 5000 रुपये की अतिरिक्त धनराशि आवंटित की जाएगी। कलाकारों का चयन संस्कृति विभाग की ई-डायरेक्टरी के माध्यम से किया गया है।
TagsUPमंदिरोंश्री रामचरितमानसअखंडपाठUPtemplesShri Ramcharitmanascontinuousrecitationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





