- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: सिगरेट पीने...
उत्तर प्रदेश
Up News: सिगरेट पीने के बहाने दोस्त की हत्या, जानिए क्या थी वजह
Sarita
19 April 2025 6:35 AM IST

x
Up News: यूपी के सोनभद्र जिले के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां डोमरिया गांव में एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि हत्या की वारदात गुरुवार को सामने आई। यहां आरोपी ने करम चंद बिंद पर चाकू से हमला कर दिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उसकी बहन से छेड़छाड़ करता था और इसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका था।
सिगरेट पीने के बहाने बुलाया और मार डाला
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छेड़छाड़ न करने के लिए मना करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। यही गुस्सा पूरी घटना के पीछे मुख्य वजह थी। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने आगे बताया कि गुरुवार रात आरोपी ने अपने दोस्त को सिगरेट पीने के बहाने बुलाया। इसके बाद उसने अपने दोस्त पर चाकू से हमला कर उसे वहीं मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
TagsUpदोस्तहत्याUpfriendmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





