उत्तर प्रदेश

Up News:मामूली कहासुनी के बाद दोस्त की हत्या,गांव में सन्नाटा

Sarita
3 Oct 2025 7:55 AM IST
Up News:मामूली कहासुनी के बाद दोस्त की हत्या,गांव में सन्नाटा
x
Up News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली कहासुनी के बाद दोस्त ने अपने दोस्त की सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना चुनार थाना क्षेत्र के रायपुरिया गाँव की निषाद बस्ती में हुई। घटना के बाद पूरे गाँव में सन्नाटा छा गया। पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, रायपुरिया गाँव निवासी बल्लू साहनी और गोपी साहनी दोस्त थे। बुधवार रात उन्होंने शराब और मछली खाने की पार्टी रखी थी। शुरुआत में तो सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन नशे में धुत होकर उनमें बहस शुरू हो गई। यह बहस देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई।
Next Story