उत्तर प्रदेश

UP News: एक बाइक पर 4 युवक, सड़क हादसे में 3 की मौत, 1 घायल

Sarita
15 Dec 2025 10:32 AM IST
UP News: एक बाइक पर 4 युवक, सड़क हादसे में 3 की मौत, 1  घायल
x
UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा कोतवाली क्षेत्र के देवाना गांव के निकट एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। चारों युवक एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के बरैसा गांव निवासी जितेंद्र रैदास (22) पुत्र गोपी रैदास अपने तीन मित्रों अनिल कुमार (21) पुत्र राम सूरत, श्रीचन्द्र (22) पुत्र प्रेमचन्द्र और धर्मशील पुत्र अज्ञात के साथ एक बाइक पर सवार होकर कही जा रहे थे। जैसे ही वह देवाना गांव के निकट पहुंचे ही थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गए, जिससे बाइक सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगे।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही जितेंद्र, अनिल और धर्मशील को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल श्रीचन्द्र को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी जेपी पाण्डेय ने अस्पताल में पहुंचकर स्थितियों का जायजा लेते हुए मृतक तीनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उधर, घटना की जानकारी के बाद परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है।
जिसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।क्षेत्राधिकारी कौशांबी जनेश्वर पाण्डेय ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने 3 को मृत घोषित कर दिया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है।
Next Story