- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: ट्रक से...
उत्तर प्रदेश
UP News: ट्रक से कुचलकर तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत
Sarita
9 April 2025 12:36 PM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र में नए यमुना पुल के पास निर्माणाधीन रेलवे पावर हाउस पर बुधवार तड़के करीब 3:00 बजे गिट्टी लादकर ट्रक लेकर चालक पहुंचा था। इस दौरान ट्रक बैक करते समय मजदूर छोटेलाल (45) पुत्र देवशरण समेत तीन बच्चे चपेट में आ गए। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कपारी गांव के रहने वाले थे। थाना प्रभारी नैनी वैभव सिंह ने बताया कि वाहन को थाने लाया गया है, मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक और उसका परिवार यहां बन रहे पावर हाउस में काम करता था। बच्चों के नाम अभी पता नहीं चल पाए हैं, परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद नाम स्पष्ट हो सकेंगे।
TagsUPट्रककुचलकरचारमौतUPfourdied after being crushed by a truckजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





