उत्तर प्रदेश

Up News :चार मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचला,मौत

Sarita
4 Oct 2025 7:50 AM IST
Up News :चार मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचला,मौत
x
Up News : बरेली के शाही क्षेत्र में धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर परतापुर गाँव के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने वाहन का इंतजार कर रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शाही थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि परतापुर निवासी भानु प्रताप (35), भोजराज (40), हेतराम (33) और भजनलाल भूता थाना क्षेत्र के एक भट्टे पर काम करने जा रहे थे। चारों परतापुर गाँव के पास सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे थे। सुबह करीब छह बजे शीशगढ़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने चारों मजदूरों को कुचल दिया और एक पेड़ से टकराकर रुक गई। आसपास के ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुँचे तो चालक और अन्य लोग भाग गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुँची। घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही थी, तभी भानु प्रताप और भोजराज की मौत हो गई। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हेतराम और भजनलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को कार में शराब की खाली बोतलें और नाश्ते के पैकेट मिले हैं। इससे पता चलता है कि चालक और उसमें सवार लोग नशे में थे। ग्रामीणों ने बताया कि कार कई दिनों से इलाके में घूम रही थी। इसी बीच, पुलिस से सूचना मिलने पर मजदूरों के परिवार रोते-बिलखते पहुँच गए।
Next Story