उत्तर प्रदेश

Up News: कोहरा कराएगा सर्दी का एहसास, जान लीजिए मौसम का हाल

Sarita
19 Nov 2025 7:09 AM IST
Up News:   कोहरा कराएगा सर्दी का एहसास, जान लीजिए मौसम का हाल
x
Up News: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। प्रदेश में अगले एक हफ्ता के लिए कोहरा का अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। हालांकि इस दौरान मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। दिन में धूप निकलने से राहत मिल सकती है।
यूपी में सुबह के समय कोहरा छाने की चेतावनी, रात में ठंड ने भी बढ़ाई मुश्किलें है। जबकि रात में ठीकठाक ठंड का असर देखने को मिल सकता है। 19 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।बुधवार को कानपुर, बाराबंकी, इटावा, लखनऊ और प्रयागराज समेत कई जिलों में सुबह तेज हवाएं चलने की संभावना है। उत्तरी हवाओं के कारण दिन के तापमान में मामूली राहत मिलेगी, लेकिन आने वाले दिनों में ठंड दोबारा बढ़ सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पछुआ हवाओं की रफ्तार कम होने से कुछ राहत मिली है। इसी तरह 20, 21 और 22 नवंबर को भी प्रदेश में सुबह के समय कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।
हालांकि इस दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है। यानी दिन के समय धूप और रात में मौसम ठंड रह सकता है। 23 और 24 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ रह सकता है।
Next Story