उत्तर प्रदेश

Up News:पांच और गोदाम रडार पर, 71 करोड़ की दवाएं जब्त

Sarita
2 Sept 2025 10:29 AM IST
Up News:पांच और गोदाम रडार पर, 71 करोड़ की दवाएं जब्त
x
Up News: आगरा में नकली दवा मामले की जाँच अभी पूरी नहीं हुई है। अधिकारियों की मानें तो अभी तक केवल 10 प्रतिशत ही कार्रवाई हो पाई है। यह नकली दवा सिंडिकेट अंतरराज्यीय है। इसमें 40 दवा विक्रेताओं के होने के प्रमाण मिले हैं। इनके कई और गोदाम हो सकते हैं। टीम को अभी पाँच गोदामों का इनपुट मिला है। इन सभी की खुफिया जाँच जारी है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की अपर आयुक्त रेखा एस. चौहान ने बताया कि नकली दवा मामले की जाँच अभी शुरुआती दौर में है। अब तक चार गोदामों की जाँच हो चुकी है। इनमें लगभग 71 करोड़ की दवाइयाँ जब्त की गई हैं। जाँच में तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कनेक्शन मिले हैं। कई अन्य राज्यों में भी काले कारोबार की आशंका है। इस सिंडिकेट में विक्रेताओं, हॉकरों, कूरियर कंपनी के कर्मचारियों की मिलीभगत पाई गई है।
जांच को भ्रमित करने के लिए कई बार बिल दिखाए गए। डमी फर्म भी बनाई गईं। माफिया के और भी गोदाम होने के इनपुट मिले हैं। जांच में पता चला है कि माफिया घनी आबादी या दूरदराज के इलाकों में मोटा किराया देकर इमारतें लेते हैं। इन जगहों पर गोदाम बनाकर दवाओं का भंडारण किए जाने की जानकारी मिली है। औषधि विभाग के साथ-साथ खुफिया विभाग भी इनकी तलाश में जुटा है।
Next Story