- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: मिट्टी खोदने...
उत्तर प्रदेश
Up News: मिट्टी खोदने गईं पांच लड़कियां ढहे ढांचे के नीचे दबी, एक की मौत
Sarita
15 Jun 2025 7:41 AM IST

x
Up News :संभल के धनारी थाना क्षेत्र के गांव भागनगर में शनिवार दोपहर मकान की लिपाई के लिए मिट्टी निकालने पड़ोसी गांव मानकपुर गई पांच लड़कियां दीवार गिरने से मलबे में दब गईं। आसपास मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लड़कियों को बाहर निकाला। पुलिस ने कुंती (15) और आशा (17) की हालत गंभीर होने पर बहजोई सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने कुंती को मृत घोषित कर दिया जबकि आशा को मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। गांव मानकपुर निवासी कुंती, आशा, पार्वती, शांति, विद्या, रामवती, फूलवती, अमलेश, सुमन, सावित्री, अखिलेश, कृष्णा घर की लिपाई के लिए मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गड्ढों से पीली मिट्टी लाने ई-रिक्शा से गांव भागनगर गई थीं। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मृतका कुंती के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
इसलिए बिना किसी कार्रवाई के शव परिजनों को सौंप दिया गया है।दोपहर करीब एक बजे पहाड़ी ढह गई। इसमें अमलेश, विद्या, कृष्णा, कुंती, आशा कई टन मिट्टी के नीचे दब गईं। साथ में आई लड़कियों और महिलाओं ने शोर मचाया। शोर सुनकर भागनगर गांव के लोग वहां पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर कुछ ही देर में पांचों लड़कियों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाल लिया।
पहाड़ी के नीचे दबकर कुंती की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां जशोदा रो-रोकर बेहाल हो गई है। कुंती तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसके दो छोटे भाई भी हैं। पिता नेकसे मजदूरी करने हरिद्वार गए हैं। परिजनों ने बताया कि कुंती गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी।
TagsUpमिट्टीदबीएकमौतUpsoilburiedonedeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





