- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News : फायरिंग से...
उत्तर प्रदेश
Up News : फायरिंग से दहला इलाका, दबंगों ने किशोर पर किया हमला
Sarita
26 April 2025 12:48 PM IST

x
Up News : शहर के जेल गेट चौकी क्षेत्र में लगातार वारदातें बढ़ रही हैं। सलेमपुर में युवक पर जानलेवा हमले के बाद हिदायत नगर में हमलावरों ने घर के बाहर बैठे किशोर के साथ मारपीट की। तीन राउंड फायरिंग कर मोहल्ले में दहशत फैला दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मोहल्ला हिदायत नगर निवासी हसीना बेगम ने बताया कि उसका बेटा फुरकान (16) घर के बाहर बैठा था। रात करीब साढ़े आठ बजे मोहल्ले का ही निक्की और कालिया, नदीम अपने दो-तीन अज्ञात साथियों के साथ पहुंचे। आरोपियों के पास लाठी-डंडे और तमंचे थे।
उन्होंने उसके बेटे को पकड़ लिया और बिना किसी कारण के लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। शोर-शराबा होने पर निक्की ने जान से मारने की नीयत से फुरकान पर 315 बोर के तमंचे से तीन राउंड फायर कर दिए। बेटे ने पास में खड़े छोटा हाथी और ऑटो के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। परिवार की कई महिलाओं ने उन्हें ललकारा तो आरोपी तमंचा लहराते हुए और हवाई फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए। उन्होंने 3-4 दिन में पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
TagsUpफायरिंगकिशोरहमलाUpfiringteenagerattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





