उत्तर प्रदेश

Up News:मामूली कहासुनी के बाद मारपीट के दौरन फायरिंग, छात्र घायल

Sarita
23 Jan 2026 7:20 AM IST
Up News:मामूली कहासुनी के बाद मारपीट के दौरन फायरिंग, छात्र घायल
x
Up News: बड़ौत नगर के खत्रीगढ़ी में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव हो गया। इसमें एक पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिसमें पेट में गोली लगने से कक्षा दो का छात्र हर्ष (10) घायल हो गया। हर्ष का सीएचसी में उपचार कराया गया। हर्ष के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।शहर के खत्रीगढ़ी मोहल्ले में रहने वाले दीपक वर्मा ने बताया कि बृस्पतिवार रात गली में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। तभी एक पक्ष का युवक अपने मकान की छत पर चढ़कर तमंचे से फायरिंग करने लगा। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से पथराव होने लगा। बताया कि तभी एक गोली दीपक के बेटे हर्ष के पेट में लग गई, जो कक्षा दो का छात्र है।
फायरिंग
करने वाले पर तमंचे की बटों से मारपीट कर भागने का भी आरोप है।
इसके बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई। घायल हर्ष को लेकर पिता कोतवली पहुंचे, इसके बाद सीएचसी में उपचार कराया गया। घटना के बाद आए पुलिसकर्मियों ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की। इसमें जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि दो युवकों के बीच मारपीट हो गई थी। एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर पहुंचे तो पथराव हो गया। इसमें एक बच्चा भी घायल हुआ है। इसकी जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
Next Story