- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: दलित के घर पर...

x
Up News: उत्तर प्रदेश के आगरा में दलित युवक के घर पर फायरिंग के बाद जातीय तनाव फैल गया। दरअसल, रविवार रात क्षत्रिय समाज के युवकों ने दलित युवक के घर पर फायरिंग की। इस फायरिंग में गोली लगने से उसके घर की टंकी फट गई। युवक का आरोप है कि उसे जान से मारने की कोशिश की गई, इसीलिए फायरिंग की गई। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और एसीपी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल पहुंच गया।
पीड़ित ने जातिसूचक शब्द बोलने की दी तहरीर
यह मामला थाना एत्मादपुर के गांव बंगरा का है। गांव के युवक पंकज कुमार ने बताया कि गांव के युवकों ने उसे धमकाया। पंकज कुमार ने बताया कि वह घटना की सूचना देने छलेसर चौकी गया था, इसी दौरान रात साढ़े नौ बजे गांव के कुछ युवकों ने उसके घर पर फायरिंग कर दी। बताया गया कि गांव के ही करण सिंह के रिश्तेदार ने सिम्पी, रोहित, शिवा व 4 अन्य लोगों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने की तहरीर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली थी, पुलिस गांव में जांच कर रही है, आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामला जुए के दौरान पैसों के लेनदेन का बताया जा रहा है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।
TagsUpदलितघरफायरिंगदहशतUpDalithousefiringpanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





