- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: जल जीवन मिशन...
उत्तर प्रदेश
Up News: जल जीवन मिशन के पाइप में लगी आग, लाखों का सामान जला
Sarita
25 March 2025 8:54 AM IST

x
Up News: जल जीवन मिशन के तहत नगर पंचायत में पेयजल व्यवस्था के लिए प्लास्टिक की पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जल निगम ने इसका ठेका कुछ कंपनियों को दिया है। कंपनियों ने नगर के बाहर एक प्लाट में प्लास्टिक के पाइप रखे हैं। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक पाइप के बंडल में आग लग गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। तब तक अधिकांश पाइप जलकर पिघल चुके थे।
इस्लामनगर सहसवान चौराहे के पास खाली प्लाट में रखे लाखों रुपये कीमत के प्लास्टिक पाइप के बंडल में अचानक आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और काला धुआं देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आग फैलती गई और पाइप के अन्य बंडलों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद सहसवान स्थित दमकल विभाग के फायर स्टेशन से एक गाड़ी पहुंची। कस्बे के लोगों में चर्चा रही कि फायर ब्रिगेड की अग्निशमन गाड़ी में पानी की क्षमता कम थी।
जिसके चलते आग बुझाने में काफी समय लग गया। शाम तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। चर्चा है कि जल जीवन मिशन के ठेकेदार ने इस्लामनगर की अधिकांश गलियों को खोदकर छोड़ दिया है। जिसके चलते किसी नाराज व्यक्ति ने आग लगा दी होगी। एसडीएम बिल्सी रिपु दमन सिंह ने मौके का निरीक्षण किया।
TagsUpजल जीवनमिशनपाइपआग UpJal JeevanMissionPipeFireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





