- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: खाना बनाते...

x
Up News: गांव मटेहना कालोनी नंबर चार निवासी राजेश के घर में रात करीब नौ बजे गैस चूल्हे पर खाना बन रहा था। इसी दौरान घर में आग लग गई। छप्पर गिरने से आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ने बृजेश, दीपराज, राजकिशोर व सोमराज के घरों को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। सूचना पुलिस, दमकल व तहसील प्रशासन को दी गई। दमकल नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ग्रामीणों के चार घरों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पूरनपुर के उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार हबीब उर रहमान, विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान समेत कई लोग रात में ही मौके पर पहुंच गए। अग्निकांड के सभी पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए रात में ही खाद्य सामग्री वितरित की गई।
TagsUpआगगांवकोहराम Upfirevillagechaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





