- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News : कॉस्मेटिक की...
उत्तर प्रदेश
Up News : कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख
Sarita
28 April 2025 9:09 AM IST

x
Up News: डड़िया बाजार में रविवार दोपहर बिजली के शार्ट सर्किट से कॉस्मेटिक की दुकान में आग लग गई। इस आगजनी में लाखों रुपये का कॉस्मेटिक सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें जब पास की सराफा दुकान तक पहुंची तो उसका शीशा टूट गया। आग बुझाने के प्रयास में दुकानदार समेत तीन लोग झुलस गए। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। तिलहर-निगोही मार्ग पर स्थित डड़िया बाजार में जापान गुप्ता की सराफा दुकान और उनके भाई चंदन गुप्ता की कॉस्मेटिक की दुकान है। दोनों भाइयों की दुकानें आसपास ही हैं।
रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे अचानक बिजली की स्पार्किंग से चिंगारी निकली और कॉस्मेटिक के सामान पर गिरी। थोड़ी ही देर में चिंगारी ने विकराल आग का रूप ले लिया। आग बुझाने का प्रयास करते हुए व्यापारी ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग बाल्टी में पानी भरकर आग बुझाने पहुंचे, लेकिन तब तक आग की लपटें इतनी तेज हो चुकी थीं कि पूरी दुकान में आग लग गई और उठता धुआं साफ दिखाई देने लगा। आग की तेज लपटें पड़ोस की ज्वैलरी की दुकान की ओर बढ़ने लगीं, जिससे दुकान का शीशा टूट गया। हवा के झोंके से आग की लपटें और तेज होती जा रही थीं।
लोग निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन दुकान के अंदर आग के धुएं पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। आग की भयावहता को देखते हुए पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में निगोही थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह दस किलोमीटर दूर डड़िया पहुंच गए। वहीं तिलहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। भीषण आग को देख कुछ देर के लिए यातायात भी रुक गया। लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच तिलहर से एक और निगोही से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
काफी मशक्कत और स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। लेकिन इस आग में कॉस्मेटिक का सारा सामान, फर्नीचर, काउंटर आदि जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि ज्वैलरी की दुकान तक पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया, वरना नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। पीड़ित ने बताया कि इस अग्निकांड में करीब 15 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग बुझाने के प्रयास में जपन गुप्ता, उनके भाई चंदन गुप्ता और बेटा देव गुप्ता झुलस गए। झुलसे लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
TagsUpकॉस्मेटिकदुकानआगcosmeticshopfireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





