उत्तर प्रदेश

UP News: बंद मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग

Sarita
22 Feb 2025 11:05 AM IST
UP News: क्षेत्र के लसड़ा खुर्द गांव में शुक्रवार सुबह अज्ञात कारणों से बंद मकान में आग लग गई। पूर्व प्रधानाध्यापिका बिंदु तिवारी पत्नी स्वर्गीय जय नारायण तिवारी एक माह पूर्व मुंबई दवा लेने गई थीं। मकान में ताला लगा था। शुक्रवार सुबह अचानक मकान में आग लग गई।
धुआं निकलने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग में घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।
Next Story