- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: रोडवेज बस की...
उत्तर प्रदेश
Up News: रोडवेज बस की इंजन में आग,यात्रियों ने खुद को ऐसे बचाया
Sarita
8 Jan 2026 7:34 AM IST

x
Up News: मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के बनियापार गांव के पास आजमगढ़–मुहम्मदाबाद गोहना मुख्य मार्ग पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अंबेडकर डिपो की एक परिवहन बस के इंजन में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बस मऊ से आजमगढ़ जा रही थी और उसमें करीब 22 यात्री सवार थे। चालक व परिचालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
ग्रामीणों के अनुसार, चलते समय बस के इंजन से धुआं उठने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक गयासुद्दीन ने तत्काल बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। कुछ ही देर में इंजन से आग की लपटें उठने लगीं।घटना की सूचना चालक द्वारा तुरंत 112 नंबर पर दी गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पानी व अन्य साधनों की मदद से आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बस पूरी तरह जलने से बच गई। घटना के बाद अंबेडकर डिपो प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्रियों को दूसरी बस से आजमगढ़ के लिए रवाना किया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।
TagsUpबसआगUPbusfireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





