उत्तर प्रदेश

Up News: गंगा स्नान करने गए श्रद्धालुओं की कार में लगी आग

Sarita
28 Jan 2025 11:46 AM IST
Up News:  गंगा स्नान करने गए श्रद्धालुओं की कार में लगी आग
x
Up News: हरपदी गंगा में अस्थियां विसर्जित कर गंगा स्नान के लिए कछला घाट गए श्रद्धालुओं की कार में आग लग गई। अचानक लगी आग को देख श्रद्धालुओं ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि श्रद्धालुओं ने समय रहते खुद को बचा लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हाईवे पर कार जलने के दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। जब तक दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह राजस्थान के करौली जिले की हिंडौन तहसील के गांव सिकरौधा निवासी राजकुमार पुत्र किरोड़ी लाल अपने भाई सियाराम की अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरपदी गंगा सोरों आए थे।
यहां अस्थियां विसर्जित करने के बाद वे स्नान के लिए दो वाहनों से कछला गंगा घाट पहुंचे। वे वाहनों को कछला पुल पर सड़क किनारे खड़ा करने वाले थे, तभी अचानक बोलेरो वाहन से आग की लपटें उठने लगीं। अचानक लगी आग को देख वाहन में सवार श्रद्धालु बाहर कूद गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद दमकल कर्मी भी पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक वाहन में लपटें उठती रहीं और वह पूरी तरह जल गया। आग शांत होने के बाद ही लोगों ने हाईवे पर आवाजाही शुरू की।
Next Story