उत्तर प्रदेश

UP News: मालगाड़ी के डिब्बे में भड़की आग, मची अफरातफरी

Sarita
15 Nov 2025 12:17 PM IST
UP News:   मालगाड़ी के डिब्बे में भड़की आग, मची अफरातफरी
x
UP News: बरेली के परसाखेड़ा में शनिवार सुबह पार्सल मालगाड़ी के एक डिब्बे में अचानक आग लग गई। बरेली जंक्शन पहुँचने से पहले लोको पायलट ने डिब्बे से धुआँ निकलता देखा और तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित किया। रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई और दमकल को मौके पर बुलाया गया। मालगाड़ी को बरेली जंक्शन पर रोक दिया गया।
जिस डिब्बे में आग लगी थी, उसे तुरंत ट्रेन से अलग कर दिया गया। एहतियात के तौर पर रेलवे कर्मियों ने आसपास के इलाके को खाली करा दिया। दमकल की टीम मौके पर पहुँची और पानी डालकर आग बुझाई। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी दिल्ली से झारखंड जा रही थी।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। रेलवे की टीम ने जाँच शुरू कर दी है। एक घंटे बाद मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि घटना सुबह की है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जाँच की जा रही है।
Next Story