उत्तर प्रदेश

Up News: गलीचा कारखाने में लगी आग, मजदूरों में मची भगदड़

Sarita
12 Oct 2025 9:20 AM IST
Up News: गलीचा कारखाने में लगी आग, मजदूरों में मची भगदड़
x
Up News: हाथरस शहर के नवीपुर इलाके में स्थित एक कालीन फैक्ट्री में 11 अक्टूबर की शाम करीब 4:30 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री संकरी गली में होने के कारण दमकल विभाग को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बड़ी गाड़ियां मौके पर नहीं पहुँच सकीं। छोटी गाड़ियों को मौके पर भेजकर आग पर काबू पाया गया।
नवीपुर खुर्द निवासी सिराजुद्दीन की उसी मोहल्ले में एक तीन मंजिला इमारत में कालीन की फैक्ट्री है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 11 अक्टूबर को फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर स्थित गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलीं, जिससे निचली मंजिलों पर काम कर रहे कर्मचारी भाग खड़े हुए। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची।
दमकल कर्मियों ने एक छोटी गाड़ी की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। आग लगते ही आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए। दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। फैक्ट्री का सारा सामान जलकर राख हो गया।
Next Story