उत्तर प्रदेश

UP News: टायर शोरूम में लगी भीषण आग

Bharti Sahu 2
10 Oct 2024 11:56 AM IST
UP News: टायर शोरूम में लगी भीषण आग
x
UP News: अयोध्या हाइवे पर 3 मंजिला इमारत में लगी आग जहां गाड़ियों के सर्विस सेंटर, टायर शो रूम और जिम में आग लगी है. मौके पर करीब 6 दमकल की गाड़िया आग बुझाने में जुटी हुई हैं. जानकारी के मुताबिक इस बिल्डिंग के बगल में हीरो मोटर का शोरूम है जिसमें बड़ी संख्या में बाइक रखी रहती हैं. भीषण आग की लपटे हीरो शोरूम तक भी पहुंच रही हैं. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है. दमकरकर्मी आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं. आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक फायर मशीन के अलावा मैन्युअल फायर मशीन लगाई गई है|
बता दें कि बुधवार को ही लखनऊ के मडियांव इलाके में गोदरेज कंपनी के गोदाम में भीषण आग लगी थी. मौके पर दमकल की 11 गाड़ियां मौजूद थी. जानकारी के मुताबिक आग लगने से वाशिंग मशीन, फ्रिज सहित कई इलेक्ट्रॉनिक सामान जले थे. आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही थी|
Next Story