भारत

Ratan Tata: तिरंगे में लिपटा रतन टाटा का पार्थिव शरीर, देशभर में शोक की लहर

jantaserishta.com
10 Oct 2024 10:43 AM IST
Ratan Tata: तिरंगे में लिपटा रतन टाटा का पार्थिव शरीर, देशभर में शोक की लहर
x
देखें वीडियो.

मुंबई: टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा अब नहीं रहे. उनका 86 साल की उम्र में निधन हो गया. रतन टाटा ने बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली. यहां उन्हें कुछ दिन पहले उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से भर्ती कराया गया था. बुधवार रात ही उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर लाया गया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी.

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भारत और दुनिया ने एक दिलदार शख्स को खो दिया है. जब मुझे भारत में अमेरिकी राजदूत चुना गया था तो भारत से रतन टाटा ने ही सबसे पहले मुझे बधाई दी थी. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया के बोर्ड के सदस्य के तौर पर मेरे होमटाउन के लिए बहुत काम किया. उन्होंने इस दुनिया के लिए बहुत काम किया है.
मुंबई के NCPA ग्राउंड में बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने NCPA ग्राउंड पहुंचकर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी.
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने रतन टाटा के निधन पर कहा कि उद्योग जगत के अनमोल रत्न रतन टाटा के निधन की खबर से दुखी हूं. बिजनेस और सामाजिक कार्यों में उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत के बाहर भी बहुत प्रभावकारी और प्रेरणादायक रहा है, इससे बहुत लोगों को प्रेरणा मिली.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story