- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: टायर बनाने...

x
Up News: उत्तर प्रदेश में नोएडा जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक टायर बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारी ने बताया कि दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने में लगी हुई हैं, लेकिन अभी इस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार चौकसे ने बताया कि सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित ‘एमआरएल टायर’ फैक्ट्री में रात करीब साढ़े दस बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। यह फैक्ट्री ‘साइड बी’ औद्योगिक क्षेत्र में है। उन्होंने बताया कि आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की 20 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। सीएफओ ने बताया कि दमकल की गाड़ियां शुक्रवार देर रात से ही आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं और अब तक 80 प्रतिशत आग पर काबू पा लिया गया है।
TagsUpटायरफैक्टरीआगUptyrefactoryfireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





