- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: वाहन में...
उत्तर प्रदेश
UP News: वाहन में फंसकर करीब 200 मीटर तक घसीटी गई मादा तेंदुआ
Sarita
6 April 2025 10:57 AM IST

x
UP News: पीलीभीत टाइगर रिजर्व के माला क्षेत्र में जंगल में सड़क पार कर रही मादा तेंदुआ तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर मर गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) भरत कुमार ने रविवार को बताया कि करीब 2 साल की मादा तेंदुआ शनिवार देर शाम जंगल में बनी सड़क पर जा रही थी, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि वाहन की गति इतनी तेज थी कि मादा तेंदुआ वाहन में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घसीटती चली गई। ड्यूटी पर मौजूद वन विभाग के कर्मचारियों ने जब वाहन को रोका तो चालक अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया।
जब वन विभाग का कर्मचारी अनोखीलाल घायल तेंदुए को देखने गया तो तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए के उपचार की प्रक्रिया शुरू की लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। मृत तेंदुए के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। चालक की तलाश शुरू कर दी गई है और उसके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
TagsUPवाहन200 मीटरघसीटीमादातेंदुआUPvehicle200 metersdraggedfemaleleopardजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





