उत्तर प्रदेश

UP News: मासूम बच्चे को पीट रहा था पिता, बचाने आई मां की भी बेरहमी से हत्या

Sarita
8 March 2025 11:34 AM IST
UP News: मासूम बच्चे को पीट रहा था पिता, बचाने आई मां की भी बेरहमी से हत्या
x
UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां गनपतपुर हर्रैया के युवक विनोद ने ड्रेस के पैसे चोरी करने के शक में अपनी 5 साल की बेटी पलक को बुरी तरह पीटा। जब उसकी मां मैना देवी बेटी को बचाने आई तो विनोद ने उस पर भी हमला कर दिया और भाला उसके पेट में घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानिए, क्या है पूरा मामला? सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना बीते गुरुवार की है।
चाट पकौड़े का ठेला लगाने वाला विनोद अक्सर शराब पीकर अपने परिवार के लोगों से मारपीट करता था। घटना के वक्त उसके पिता भैया लाल और छोटे भाई की पत्नी कुसुमा ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन विनोद ने उन पर भी हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण जुटे और विनोद को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को विनोद को जेल भेज दिया।
पिता ने की बेटे को फांसी की मांग भैया लाल ने रोते हुए कहा कि उसके बेटे ने जो किया है उसके लिए भगवान भी उसे माफ नहीं करेगा। उन्होंने मांग की है कि उनके बेटे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इस घटना से परिवार के लोग बेहद दुखी और परेशान हैं और बच्चे इस घटना से डरे हुए हैं। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और लोग इस तरह की हिंसा के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
Next Story