- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बेटे की शादी...
उत्तर प्रदेश
UP News: बेटे की शादी के बाद घर लौट रहे पिता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Sarita
22 Feb 2025 9:15 AM IST

x
UP News: क्षेत्र के महमूदपुर गांव में शुक्रवार की सुबह बेटे की शादी से घर लौट रहे पिता की गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के वक्त वह शौच के लिए रेलवे लाइन के किनारे गया था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रानी की सराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी 55 वर्षीय श्रीराम यादव के पांच बेटे हैं। गुरुवार को उनके चौथे बेटे की शादी थी। सभी लोग बारात में गए हुए थे। शादी समारोह समाप्त होने के बाद शुक्रवार की सुबह सभी लोग घर पहुंचे।
परिजनों ने बताया कि सुबह करीब छह बजे श्रीराम शौच के लिए गांव के पास से गुजरी रेलवे लाइन के किनारे गया था। इसी दौरान पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। परिवार में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच की। रानी की सराय थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि श्रीराम का परिवार के लोगों से कुछ विवाद था। घटना का कारण पता नहीं चल सका है।
TagsUPपिताट्रेनचपेटमौतUPfathertrainhitdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





