उत्तर प्रदेश

UP News: सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौत, एक युवक घायल

Sarita
31 Aug 2025 7:39 AM IST
UP News: सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौत, एक युवक घायल
x
UP News: सड़क हादसे में ससुर और दामाद की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार ससुर और दामाद की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। ललौली थाना क्षेत्र के दुलापुर निवासी कामता (45) और बिंदकी कोतवाली के फरीदपुर निवासी समधी पुत्तन (44) और उनका बेटा कैलाश (20) बाइक से मुरादपुर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल से बीमार रिश्तेदार को देखने गए थे।
फरीदपुर गांव लौटते समय बिंदकी के छिछा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर तीनों घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग पहुंच गए। राहगीरों की मदद से तीनों को सीएचसी भेजा गया। सीएचसी में डॉक्टर ने कामता और कैलाश को मृत घोषित कर दिया। घायल पुत्तन की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कामता और घायल पुत्तन रिश्ते में समधी हैं। कैलाश रिश्ते में कामता के छोटे भाई का दामाद है। कोतवाल लान सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है।
Next Story