- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: खेत में...
उत्तर प्रदेश
Up News: खेत में सिंचाई करते समय करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, मचा कोहराम
Sarita
23 Aug 2025 8:38 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के एक गांव में शुक्रवार सुबह खेत में सिंचाई करते समय करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, वहीं बलिया जिले में टेबल फैन हटाते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
महराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) महेंद्र मिश्रा ने बताया, “सुकरहर गांव के निवासी श्रीकांत यादव (60) और उनका बेटा संतोष यादव (25) शुक्रवार सुबह खेत में सिंचाई करने गए थे। पानी के पंप से जुड़े बिजली के तार के संपर्क में आने से उन्हें करंट लग गया और दोनों की मौत हो गई।”
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, वहीं बलिया जिले के उभांव थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार रात चौकियां मोड़ के समीप एक झोपड़ी में रहने वाले प्रकाश बांसफोड़ (40) की टेबल फैन हटाते समय करंट लगने से मौत हो गयी। थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।
TagsUpपिता-पुत्रमौतकोहरामUpfather and sondeathuproar जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





