- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: किसान की...

x
Up News : फिरोजाबाद के अरांव थाना पुलिस ने एक किसान की हत्या का पर्दाफाश कर उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बेटे ने अपने पिता का रस्सी से गला घोंटकर और फिर पेचकस घोंपकर हत्या कर दी थी। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने अपने पिता के खिलाफ चल रहे मुकदमे के खर्च से बचने और कुछ समय बाद पूरी होने वाली एलआईसी की करीब ढाई लाख की रकम हड़पने के लिए यह हत्या की थी।
गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया कि 14 अगस्त की रात टोडपुर बोथरी गांव में किसान ईश्वर दयाल (50) की घर से सौ मीटर दूर स्थित पशुशाला में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। चेहरे और गर्दन के पास धारदार हथियार से चोट के निशान भी थे।
मृतक की पत्नी जमुना देवी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को बेटे डोरी लाल की भूमिका संदिग्ध लगी। बुधवार रात पुलिस ने मृतक के बेटे डोरी लाल को पकड़ लिया। पूछताछ में वह टूट गया।
सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पिता ईश्वर दयाल पर 2006 में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मुकदमा फैसले की स्थिति में पहुँच गया था। मुकदमे के खर्च के लिए पैसों की जरूरत थी। पिता खेत और अन्य संपत्ति बेचकर पैसों की व्यवस्था कर रहे थे। लेकिन बेटा इसका विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। इसी दौरान मुकदमे के खर्च से बचने और पिता की हत्या कर एलआईसी का पैसा हड़पने के लिए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था।
TagsUpकिसानहत्यापर्दाफाशबेटागिरफ्तारUpfarmermurderexposedsonarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





