उत्तर प्रदेश

UP News: किसान की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Bharti Sahu 2
25 Sept 2024 12:12 PM IST
UP News:  किसान की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
x
UP News: गांव भाली निवासी यशवीर सिंह 55 वर्षीय पुत्र बालादीन गांव से करीब 1 किलोमीटर दूरी पर खेत पर कमरा बना कर रहता था। कमरे में सो रहे किसान की मंगलवार देर रात सिर पर धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह खेत पर गए पड़ोसियों ने कमरे से करीब 10 मीटर दूरी पर खेत में शव पड़ा देखकर परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी। मंगलवार की शाम परिजनों द्वारा भोजन कराने के बाद किसान कमरे में सो रहा था। छत पर बिहार के रहने वाले दो मंदबुद्धि युवक जो पूर्व से वहां जानवरों की देखभाल करते हैं, भी सो रहे थे। बुधवार की सुबह छह बजे गांव की पड़ोसी महिला अपने पुत्र के साथ वहां से गुजर रही थी। उसने चारपाई पर खून पड़ा देखकर गांव में परिजनों को सूचना दी।
घटना की सूचना पर अपर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया और जांच में जुट गए। परिजनों ने कमरे से करीब 10 मीटर दूर खेत में शव पड़ा देखा। सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए, जिससे चेहरा पूरी तरह से कुचल गया था।
Next Story