भारत

एसडीएम और तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
25 Sept 2024 11:35 AM IST
एसडीएम और तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, मचा हड़कंप
x
केस दर्ज.
मुरादाबाद: मुरादाबाद में भोजपुर थाना क्षेत्र में ढेला नदी किनारे अवैध खनन कर रहे माफिया और उनके गुर्गों ने एसडीएम सदर और तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। अधिकारियों और टीम के सदस्यों ने किसी तरह से खुद को बचाया। हमले के बाद आरोपी दो ट्रैक्टर ट्रॉली गन्ने के खेत में फंसी छोड़कर वहां से भाग निकले। मामले में मंगलवार को लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने सात-आठ अज्ञात और दो ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मुरादाबाद सदर तहसील के भोजपुर धर्मपुर में तैनात लेखपाल सर्वेश कुमार ने भोजपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार रात करीब दस बजे सूचना मिली की ढेला नदी के पास कुछ लोग अवैध रूप से बालू का खनन कर रहे हैं। सूचना पर एसडीएम सदर राम मोहन मीणा और तहसीलदार राजस्व विभाग की टीम और पुलिस के साथ वहां पहुंच गए। टीम को तभी दो ट्रैक्टर ट्रॉली में कुछ लोग अवैध खनन करते दिखे।
एसडीएम सदर के नेतृत्व में एक टीम आगे बढ़ी तो तीन लोगों ने गन्ने की फसल रौंदते हुए टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि गन्ने में फंस कर ट्रैक्टर रुक गया। इसी तरह दूसरी टीम पर कुछ लोगों ने ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। वह ट्रैक्टर भी गन्ने के खेत में फंसकर रुक गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने किसी तरह खुद को बचाया। बाद में खुद को घिरता देख 7-8 लोग मौके पर दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग निकले। देर रात लेखपाल सर्वेश कुमार ने थाने में तहरीर दे दी। जिसके आधार पर भोजपुर पुलिस ने 7-8 अज्ञात आरोपियों और दोनों ट्रैक्टरों के अज्ञात चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि लेखपाल की तहरीर के आधार पर भोजपुर थाना पुलिस ने अवैध खनन करने और कराने वाले 7-8 अज्ञात लोगों और दो ट्रैक्टरों के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। अवैध खनन करने वालों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story