उत्तर प्रदेश

UP News: खेत में कीटनाशक छिड़कते समय किसान की मौत, गांव में मातम

Sarita
13 July 2025 8:18 AM IST
UP News:  खेत में कीटनाशक छिड़कते समय किसान की मौत, गांव में मातम
x
UP News: जिले के देवबंद क्षेत्र के घलौली गाँव में एक दुखद घटना घटी। खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय किसान प्रवेश त्यागी (45) की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि प्रवेश त्यागी खेत में गन्ने की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे।
इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेहोश हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, कीटनाशक के ज़हरीले प्रभाव ने प्रवेश के शरीर और मस्तिष्क पर गहरा असर डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस अचानक हुए हादसे से पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुँचे और परिवार को सांत्वना देने की कोशिश की। इस दुखद घटना ने प्रवेश त्यागी के परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। गाँव का हर व्यक्ति इस अचानक हुई मौत से स्तब्ध और दुखी है।
Next Story