उत्तर प्रदेश

Up News: पड़ोसी की लापरवाही से किसान की मौत

Sarita
27 Feb 2025 10:38 AM IST
Up News: पड़ोसी की लापरवाही से किसान की मौत
x
Up News: खेत में करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक किसान की जान चली गई है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसान के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बहेरवा गांव का है। जहां 65 वर्षीय किसान मेवालाल बुधवार की दोपहर अपने खेत पर गए थे। उनके खेत से सटे पड़ोसी के खेत में दूसरे किसान ने मवेशियों की सुरक्षा के लिए करंट प्रवाहित तार लगा रखा था, जो बैटरी की जगह सीधे बिजली सप्लाई से जुड़ा था।
अपने खेत में काम करते समय मेवालाल अचानक इस तार के संपर्क में आ गए और करंट लगने से वहीं गिर पड़े। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, काफी देर तक जब मेवालाल घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में खेत की ओर गए, तब यह हादसा सामने आया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Next Story