- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: कच्चा मकान...

x
UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र में मंगलवार को भारी बारिश के बीच एक मकान अचानक ढह गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसान और उसके परिवार के सदस्यों को मलबे से बाहर निकाला। हादसे में किसान की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दातागंज थाना क्षेत्र के गांव कासू नगला में किसान छोटेलाल (45) आज दोपहर तेज बारिश के बीच खेत देखकर लौटे और घर पर खाना खा रहे थे। उनकी पत्नी उनके पास बैठी थीं और बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान छोटेलाल का मकान ढह गया, जिसमें तीनों लोग दब गए। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक छोटेलाल की मौत हो चुकी थी।
घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम धर्मेंद्र कुमार और दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई गांव पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
TagsUPमकानगिरनेकिसानमौत2 घायलUPhousecollapsefarmerdeath2 injured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





