उत्तर प्रदेश

Up News: इलाज कराकर घर लौट रहा था परिवार, भीषण हादसा, मां-बेटे की मौत

Sarita
23 July 2025 6:36 AM IST
Up News: इलाज कराकर घर लौट रहा था परिवार, भीषण हादसा, मां-बेटे की मौत
x
Up News: यूपी के सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बगहा बाबा स्थान के पास मंगलवार को एक ऑटो के ट्रेलर (ट्रक) से टकरा जाने से मां-बेटे की मौत हो गई और एक ही परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अखिलेश सिंह ने बताया कि रामगढ़ निवासी 40 वर्षीय शंभूनाथ, उनकी पत्नी शिव कुमारी, भाई शंकर निषाद (ऑटो चालक), बहन पुनीता और कंचन वर्मा अपनी मां कमला देवी (60) का इलाज कराकर और एक दीवानी मुकदमे की तारीख लेकर घर लौट रहे थे।
मंगलवार दोपहर जब ऑटो लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के भदैया स्थित बगहा बाबा स्थान के पास पहुंचा तो अचानक सड़क पर खड़े एक ट्रेलर से पीछे से टकरा गया। इस हादसे में ऑटो में सवार कमला देवी और उनके बेटे शंभूनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चला रहे शंकर और तीन अन्य घायल हो गए।
हादसे के वक्त ट्रेलर बिना किसी चेतावनी के हाईवे पर खड़ा था। ऑटो सीधे उसमें जा घुसा। पुलिस ने बताया कि वे सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने कमला और शंभू नाथ को मृत घोषित कर दिया। चालक शंकर की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। एसएचओ ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Next Story