उत्तर प्रदेश

UP News: फैक्ट्री में हेल्पर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sarita
8 April 2025 6:21 AM IST
UP News: फैक्ट्री में हेल्पर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने किया हंगामा
x
UP News: कटघर थाना क्षेत्र के गोट स्थित एक फैक्ट्री में हेल्पर की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया है। परिजनों ने हंगामा करते हुए फैक्ट्री मालिक तसलीम, अब्दुल्ला और स्टोर रूम में मौजूद लोगों पर पानी में जहर मिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। फैक्ट्री परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। रामपुर रोड स्थित रामपुर चौराहे पर आरएच इंटरनेशनल एक्सपोर्ट फैक्ट्री में दीपक नाम का युवक हेल्पर का काम करता था। बताया गया कि सोमवार सुबह दीपक रोजाना की तरह काम पर पहुंचा था। इसी बीच अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। फैक्ट्री कर्मचारी तुरंत दीपक को पास के निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर दीपक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिजन दीपक का शव लेकर फैक्ट्री पहुंचे और हंगामा करने लगे। हंगामा होता देख फैक्ट्री कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने दीपक पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतक दीपक 32 पुत्र राकेश कुमार मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव भदासना का रहने वाला था। वह पिछले 4 साल से आरएच इंटरनेशनल एक्सपोर्ट फैक्ट्री में काम कर रहा था। हादसे के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story