उत्तर प्रदेश

UP News: अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Sarita
24 April 2025 7:26 AM IST
UP News: अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल
x
UP News: पयागपुर थाना क्षेत्र के कोट बाजार निवासी राशिद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने गोला पटाखा बेचने का काम करता है। वह कटहरी बाग स्थित सड़क किनारे फूस की झोपड़ी में अवैध पटाखा बनाने की फैक्ट्री चलाता था। जिसमें बुधवार रात करीब आठ बजे अचानक तेज विस्फोट हो गया। विस्फोट से छप्पर में आग लग गई। वहां काम कर रहे मजदूर चीख-पुकार मचाते हुए बाहर भागे।
लेकिन आग की लपटों और गोला फटने से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर करीब 30 मिनट बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले को दबाने और घायलों की हालत छिपाने के लिए घायलों को सीधे मेडिकल कॉलेज भेज दिया। विस्फोट स्थल पर पटाखा निर्माता तेजी से साक्ष्य मिटाते नजर आए।
Next Story