- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News : ट्रक की...
उत्तर प्रदेश
UP News : ट्रक की टक्कर से अर्टिगा चकनाचूर, दो भाइयों समेत 5 लोगों की मौत
Sarita
15 May 2025 9:40 AM IST

x
UP News :उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के वीरपुर भुलैया गांव से लौट रही बारात की अर्टिगा कार को बुधवार देर रात बहराइच रोड पर चकवा गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। अर्टिगा में सवार 12 लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है। कार सवार सभी लोग गोंडा जिले के निवासी हैं। गोंडा जिले के इटियाथोक थाने के मध्यनगर गांव निवासी राम सेवक के बेटे बब्बीराज की बारात श्रावस्ती के भुलैया गांव गई थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात अर्टिगा कार से 12 लोग इटियाथोक के लिए निकले थे। रास्ते में चकवा गांव के पास कार को ट्रक ने टक्कर मार दी।
कार चालक 26 वर्षीय अभय कुमार पुत्र सूर्यबली आर्य निवासी इलाहाबाद, 30 वर्षीय फूल बाबू पुत्र मोहन लाल निवासी धानेपुर गोंडा, 25 वर्षीय जीवन पुत्र विनोद कुमार, 8 वर्षीय आदित्य पुत्र विनोद कुमार (दोनों सगे भाई हैं और धानेपुर निवासी हैं) और 45 वर्षीय विजय कुमार पुत्र बच्चा लाल निवासी इटियाथोक की मौत हो गई। ये लोग हुए घायल
एरटिगा कार में सवार 12 वर्षीय विकास कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी धानेपुर, 60 वर्षीय सीताराम निवासी बसंतपुर इटियाथोक, 4 वर्षीय महक पुत्री कौशल निवासी मध्यनगर, 8 वर्षीय गोपाल पुत्र फूल बाबू निवासी धानेपुर, 55 वर्षीय राघवराम निवासी बसंतपुर, 35 वर्षीय किशोर कुमार निवासी मध्यनगर और 50 वर्षीय विनोद कुमार निवासी धानेपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का जिला मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी देहात बीएन सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने अस्पताल जाकर अधिकारियों को घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले में हुए इस सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने 'एक्स' पर पोस्ट करके यह जानकारी दी।
TagsUPट्रकटक्कर5मौतtruckcollisiondeathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





