उत्तर प्रदेश

UP News:अर्टिगा कार ने बाइक को मारी टक्कर , सेल्समैन की मौत

Sarita
3 April 2025 12:44 PM IST
UP News:अर्टिगा कार ने बाइक को मारी टक्कर , सेल्समैन की मौत
x
UP News: मेरठ-बदायूं मार्ग पर एचपी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार आर्टिका कार ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार शराब की दुकान के सेल्समैन की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव जाफरपुर निवासी हरज्ञान यादव (40 वर्ष) पुत्र स्वामी सिंह बबराला स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। बुधवार देर रात वह अपना काम निपटाकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था।
जब वह मेरठ-बदायूं हाईवे स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो बदायूं की ओर से आ रही तेज रफ्तार आर्टिका कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बुरी तरह घायल हरज्ञान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सेल्समैन के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि सेल्समैन को टक्कर मारने वाली गाड़ी का चालक भाग गया है। जबकि गाड़ी पुलिस के कब्जे में है।
Next Story